2025-04-11 22:52:52
अलीगढ / अकराबाद। कस्बा अकराबाद में शुक्रवार को भाजपा विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ गली गली घूमकर लोगों से संपर्क कर योगी सरकार की आठ साल की उपलब्धियों एवं योजनाओं के बारे में जागरूक किया। विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार में नई नई योजनाएं चलाकर हर गांव में विकास कराएं जा रहे हैं। इस अवसर पर विधायक रवेंद्र पाल सिंह के साथ मंडल अध्यक्ष विनीत सेंगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव सिंह, उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, राजशेखर सेंगर, अवधेश शर्मा, प्रभात वार्ष्णेय, प्रताप सिंह, विशाल सिंह, पुष्पेंद्र तिवारी, मोनू सिंह, वीरेंद्र सिंह, मानपाल सिंह समेत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।