ऑनलाइन धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित की सम्पूर्ण धनराशि कराई वापस

शिकायतकर्ता भूपेन्द्र पुत्र बीधा सिंह निवासी दौकली, सहरी मदनगढी थाना गोण्डा जनपद अलीगढ ने शिकायती प्रार्थना पत्र द्वारा अवगत कराया
News

2025-04-07 20:31:06

अलीगढ़। शिकायतकर्ता भूपेन्द्र पुत्र बीधा सिंह निवासी दौकली, सहरी मदनगढी थाना गोण्डा जनपद अलीगढ ने शिकायती प्रार्थना पत्र द्वारा अवगत कराया कि शिकायतकर्ता के पास एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर शिकायतकर्ता के खाते से रूपये 64,504 काट लिये गये थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा अतिशीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु दिये गये आदेश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम ममता कुरील के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अपराध के पर्यवेक्षण में साइबर सेल टीम द्वारा शिकायतकर्ता से घटना के सम्बध में जानकारी प्राप्त कर शीघ्र सम्बधित पेमेन्ट गेटवे/मर्चेन्ट वे से सम्पर्क करके फ्रॉड की गई धनराशि को रूकवाया गया और शिकायतकर्ता की फ्रॉड की गई सम्पूर्ण धनराशि धनराशि रूपये 64,504 शिकायतकर्ताओं के खातों में वापस करा दी गयी है। फ्रॉड की गई धनराशि खाते में वापस आने पर शिकायतकर्ताओं द्वारा अलीगढ़ पुलिस का धन्यवाद कर भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion