2025-04-16 19:46:56
हिसार मेयर प्रवीण पोपली ने नगर निगम कार्यालय में प्रैस वार्ता की। मेयर ने पत्रकारों को सम्बोन्धित करते कहा कि नगर निगम के द्वारा सड़कों गड्डा मुक्त बनाने अभियान चलाया जाएंगा। उन्होंने कहा कि शुरूआत कंक्रीट की बनी सड़कों से की जाएंगी। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि सड़क यदि किसी ठेकेदार के द्वारा किए गए कार्य की रख-रखाव की समयअवधि में है तो ठेकेदार के द्वारा सड़क को ठीक करवाया जाएंगा। अन्यथा नगर निगम के द्वारा सड़क के गड्डे ठीक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा पूरा प्रयास रहेंगा कि शहर की सभी सड़कों को गड्डा मुक्त बनाया जाएं। इसके लिए शहरवासियों के सहयोग की अपेक्षा करता हूं। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि सड़कों में बने गड्डों की शिकायत आप लिखित या व्हॉटअप के माध्यम से नगर निगम कार्यालय में या मेयर कार्यालय में दे सकते है। इसके लिए नगर निगम के टोल फ्री नम्बर 9953558000 पर लोकेशन सहित फोटो व्हॉटअप भी कर सकते है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों द्वारा गड्ढों की किसी भी माध्यम मिली शिकायतों का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाएंगा। इससे पूर्व मेयर प्रवीण पोपली ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आगमन पर नगर निगम द्वारा जो स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया था। इस पखवाड़े के दौरान सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेशित किया कि इस कार्य को निरंतर जारी रखा जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान किए गए कार्यो पर समय-समय पर निरीक्षण किया जाएंगा। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए उन्होंने सभी शहरवासियों का भी तहदिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि शहरवासी इस अभियान के बाद जागरूक हो गए है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का मेरा बहुत सुखद अनुभव रहा है। कचरा प्वाइंट खत्म होने के पश्चात वहां पर बेंच व गमले लगाए गए थे। इन प्वाइंटों पर आमजन को जो बैठने के लिए सुविधा मिली है। इसके साथ ही उन्होंने विशेषकर बेसहारा पशु पकड़ने वाली टीम एवं सफाई शाखा के द्वारा जो कार्य किया गया है वो सरहानीय है और उन्होंने कहा कि इसके अलावा जितने भी कार्य नगर निगम के द्वारा किए गए थे इसके लिए अधिकारी और कर्मचारी बधाई के पात्र है। उन्होंने भविष्य में बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने के बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता अभियान भी निरंतर जारी रहेंगा। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि एक-एक करके सभी विषयों पर बैठक करके शहरवासियों की समस्याओं का समाधान किया जाएंगा। इन विषयों में प्रॉपर्टी टैक्स, जनस्वास्थ्य विभाग, सफाई शाखा, अकाउंट ब्रांच, तकनीकी शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक करके विषयों पर जानकारी लेकर भविष्य की योजनाएं बनाई जाएंगी।