सत्ता के नशे में चूर झामुमो का चाल, चरित्र और चेहरा उजागऱ

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने आज जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया
News

2025-05-06 21:39:26

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने आज जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री रूपेश भगत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी उपस्थित हुए प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि सत्ता के नशे चूर झारखंड मुक्ति मोर्चा का चाल, चरित्र और चेहरा अब जनता के बीच उजागर हो गया है। पिछले दिनों ही रांची के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए झामुमो नेताओं ने पाकुड़ जिले से लाखों की अवैध उगाही की है और अब पाकुड़ नगर के धनुषपूजा इलाके में बबलू बास्की जो एक आदिवासी है, उसके जमीन को जबरदस्ती कब्जा करने के लिए षडयंत्र कर रहे हैं। पाकुड़ नगर के धनुषपूजा इलाके के मौजा संख्या 79 के दाग संख्या 509 में 3 बीघा 19कट्ठा5 धुर जमीन भुजु बास्की के नाम पर दर्ज है और उनके परपोते बबलू बास्की इस संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं। उनके इसी जमीन को झामुमो के नेता समद मियां उर्फ समद अली जबरदस्ती कब्जा करने के लिए बाहुबल का उपयोग कर रहे हैं।झामुमो के नेता समद मियां सत्ता के नशे में चूर होकर एक असहाय आदिवासी परिवार को डरा धमका कर उनके अधिकारों का हनन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राज में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष इस आदिवासी परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। स्थानीय जिला प्रशासन भी बबलू बास्की की बात नहीं सुन रहे हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं की दबंगई से पूरा जिला त्राहिमाम है। हेमंत सोरेन 2.0 में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी तंत्र हताश और लाचार लग रहा हैं।समाज के सजग़ प्रहरी होने के नाते भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस भ्रष्टाचार के इस षडयंत्र को जनता के बीच ले जाएगी।समाज के सजग़ प्रहरी होने के नाते भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के इस भ्रष्टाचार के षडयंत्र को जनता के बीच लाकर उनका पोल खोलने का कार्य करेंगी

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion