2025-02-22 18:12:01
आगामी 2 मार्च, रविवार, को होने वाले कनीना नगरपालिका चुनाव को लेकर चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की ओर से प्रचार अभियान तेज कर दिया है। उनकी ओर से आमजन से जुडी रोजमर्रा की बुनियादी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया जा रहा है। कनीना में 14 वार्ड के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां पेयजल सहित बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगीं। उपमंडल आधिकारी नागरिक द्वारा सभी मतदान केंद्रो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाजया लिया जा चुका है। अभी तक कोई संवेदनशील बूथ नहीं बनाया गया है फिर भी जरूरत के मुताबिक सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएगें। नगर में 14 वार्डों के लिए कुल 10413 मतदाता हैं जिनमें 5376 पुरूष व 5037 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव मैदान में 7 महिला प्रत्याशी चेयरमैन पद व 41 प्रत्याशी वार्ड मेम्बर के रूप में डटे हुए हैं जिनके लिए मतदान होना है। 2 मार्च को सुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक मतदान होगा। सुमन देवी, सरिता सिंह, रिंपी कुमारी, कुसुमलता, संतोष देवी, सबिता देवी व सुमन सहित सात महिला उम्मीद्वार चुनाव मैदान में हैं। जिनमें मुकाबला माना जा रहा है। इसी प्रकार 14 वार्डों के मुकाबले 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनकी ओर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इन प्रत्याशियों में वार्ड नम्बर एक से मंजू व निर्मला दो से सुनील कुमार व दीपक सिंह तीन से उषा यादव,सुमेर सिंह व थान सिंह चार से अंजू,रेखा रानी, रेखा व प्रियंका सोनी पांच से कमल यादव, राजकुमार व पंचम यादव छह से हेमराज, संदीप कुमार व राकेश कुमार सात से उषा देवी, राजेश देवी व कमला देवी आठ से नीलम कुमारी व पूजा नो से राजेश कुमार, सजन सिंह, नितेष गुप्ता, पूनम कुमार व दीपक कुमार 10 से नितिन, योगेश व अनिल कुमार 11 से होशियार सिंह व रविंद्र कुमार 12 से राखी कुमारी, पूनम यादव व सुमन देवी 13 से ममता, प्रदीप यादव, सुबेसिंह व देशराज 14 से राजेंद्र सिंह व अनूप यादव चुनाव मैदान में है। एक,दो,आठ, 11 व 14 वार्डों में दो-दो प्रत्याशी रहने से उनमें मुकाबला माना जा रहा है। चुनाव अधिकारी एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि कनीना में नपा प्रधान का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो मार्च को शांतिपूर्वक मतदान के लिए सभी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। आदर्श चुनाव आचार संहिता का हरहाल में पालन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 12 तारीख को सुबह आठ बजे से कडी सुरक्षा के बीच राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में मतगणना की जायेगी।