2025-03-06 21:53:50
स्थानीय पटेल नगर मार्किट के व्यपारी ने अपने घर मे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पटेल नगर मार्किट में कास्मेटिक की दुकान चलाने वाले 52 वर्षीय राजकुमार (राजू) ने आज सुबह अपनी दुकान के ऊपर बने मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की जानकारी गली वालो ने 112 पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। मिली जानकारी में आज सुबह व अपनी पत्नी व बेटी को भिवानी के लिए गाड़ी में बैठाया कर आया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डेड बॉडी के पास सुसाइड नोट भी मिला है। मृतक राजकुमार राजू धार्मिक विचारों का था।