बजट किसानों और बुनियादी ढांचे के लिए गेमचेंजर ओमप्रकाश यादव

राज्यों को 2 लाख करोड़ की सहायता और खनिज क्षेत्रों व बंदरगाहों को जोड़ने के लिए 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों की घोषणा
News

2026-02-02 15:16:34

नारनौल। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव ने बजट 2026-27 को किसानों और बुनियादी ढांचे के लिए गेम-चेंजर बताया है। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में एग्रीस्टेक पोर्टल और आईसीएआर पैकेज का एकीकरण किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के लिए राज्यों को 2 लाख करोड़ की सहायता और खनिज क्षेत्रों व बंदरगाहों को जोड़ने के लिए 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों की घोषणा से विकास को नई गति मिलेगी। विधायक ने कहा कि बजट में 5 लाख से अधिक आबादी वाले टियर-2 और टियर-3 शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। श्री यादव ने कहा कि पीएम-आवास योजना के तहत गरीबों के लिए अतिरिक्त मकानों का लक्ष्य और स्वच्छ पेयजल के लिए जल जीवन मिशन को दिया गया बजट आवंटन सामाजिक न्याय की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि मिलेट्स के निर्यात को बढ़ावा देने और छोटे किसानों के लिए भंडारण सुविधाओं के निर्माण से नारनौल और दक्षिण हरियाणा के बाजरा उत्पादक किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion