2026-02-02 15:08:39
रेवाडी। अहीरवाल की उत्कृष्ट सैन्य परंपरा का सफल निर्वहन करने के बाद 13 कुमाऊ रेजिमेंट के पांच जांबाज सेवानिवृत्त होकर अपने घर जाने से पूर्व स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। हवलदार सुरेंद्र सिंह,हवलदार अरुण कुमार, हवलदार मुकेश, हवलदार घमन राम और हवलदार अर्जुन सिंह का अहीर धाम स्मारक पर अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति व टीम रेजांगला शौर्य समिति ने फूल माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। हवलदार सुरेंद्र सिंह को घर ले जाने के लिए उनका पैराशूट रेजिमेंट में सेवारत बेटा कप्तान स्नूज कुमार छुट्टी लेकर विशेष रूप से पहुंचा। इस अवसर पर कर्नल घिसा राम, राव अजीत सिंह,कप्तान राजेंद्र सिंह,कप्तान देव पाल ,कप्तान हरिओम, सूबेदार मेजर धर्मदेव, सूबेदार मेजर सुखबीर,सूबेदार उदय बीर पैराशूट, सूबेदार लक्ष्मीनारायण,डाक्टर रामपाल,इंजीनियर सचिन,लक्ष्मीनारायण थानेदार,हवलदार गजराज , कर्ण सिंह कोच, हवलदार सुनील सहित अनेक परिवार ज़न उपस्थित रहे।