यमुनानगर पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को अवैध हथियार रखने के मामले में किया गिरफ्तार।

थाना रामपुरा पुलिस ने बीते शनिवार को कुतुबपुर एरिया में यमुनानगर पुलिस को चकमा देकर फरार हुए
News

2025-03-31 19:55:09

रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने बीते शनिवार को कुतुबपुर एरिया में यमुनानगर पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव गुरावडा सचिन के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया की यमुनानगर साइबर थाने में दर्ज,धोखाधड़ी के एक मामले में गांव गुरावड़ा निवासी सचिन की यमुनानगर पुलिस को तलाश थी। गत 29 मार्च को यमुनानगर पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी सचिन थाना रामपुरा एरिया में रह रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम रेवाड़ी पहुंच गई। मोहल्ला कुतुबपुर में पुलिस टीम को सचिन दिखाई दिया। इससे पहले पुलिस उसे काबू कर पाती, वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसी दौरान उसकी जेब से एक अवैध देशी पिस्टल निकलकर जमीन पर गिर गई। जिसकी मैगजीन में तीन जिंदा रौंद मिले थे। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रामपुरा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त आरोपी गांव गुरावडा सचिन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की अवैध देशी पिस्टल व तीन जिंदा रोंद को पहले ही कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion