दुष्कर्म में असफल होने पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार।

थाना पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला को घर में अकेला देख दुष्कर्म करने की नीयत से छेड़छाड़ करने एवं दुष्कर्म न कर पाने के असफल प्रयास के बाद महिला को चाकू से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है
News

2025-02-21 20:16:53

कोसली । थाना पुलिस ने क्षेत्र की एक महिला को घर में अकेला देख दुष्कर्म करने की नीयत से छेड़छाड़ करने एवं दुष्कर्म न कर पाने के असफल प्रयास के बाद महिला को चाकू से मारने का प्रयास करने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पहचान अजित सिंह के रूप में हुई है। जांचकर्ता ने बताया कि गत 19 फरवरी को कोसली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह अपने परिवार सहित एक शादी के प्रोग्राम मे गई हुई थी। परिवार के सभी लोगो के बारात में जाने के बाद जब वह अपने घर पर वापिस लोटी तो एक युवक उसके घर में गलत नीयत रखते हुए जबरदस्ती घुस गया। जो आरोपी उसके साथ जबरदस्ती छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। जब उसने अपने आप को छुडाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। जब उसने शोर मचाया तो, पड़ोसी को आता देख आरोपी मौके से फरार गया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोसली में विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को अजित को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion