2025-03-21 19:33:42
जमालपुर 21 मार्च। प्रदेश के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन डा. अरविन्द शर्मा ने शुक्रवार को जमालपुर गांव पहुँचकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर से सांसद श्री भूपेंद्र यादव के पिता स्वर्गीय श्री कदम सिंह के निधन पर अपनी शोक संवेदनाए व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री के पिता का बीते शनिवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। डा. अरविन्द शर्मा ने स्वर्गीय कदम सिंह की फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। उन्होंने श्री भूपेंद्र यादव तथा उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर और पथ प्रदर्शक हैं। ऐसे में जीवन में पिता की कमी को किन्ही अर्थों में पूरा नही किया जा सकता, लेकिन यह जीवन चक्र है इसकी सच्चाई को स्वीकार करते हुए हमें जीवन में आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि जीवन और मृत्यु के चक्र में आत्माएं अजर अमर हैं। इस पर किसी का बस नहीं है। उन्होंने कहा कि जो पुण्य-आत्मा आज हमारे बीच नहीं है, ईश्वर उसे अपने श्री चरणों मे स्थान दे