2026-08-05 03:14:14
रामपुर। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित नियमित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने विभिन्न मामलों से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए, जिन पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।