रोजगार विभाग का व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह आज से

जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान विभिन्न स्कूल, कॉलेज, आईटीआई व बहुतकनीकी
News

2026-02-02 15:18:32

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में रोजगार विभाग द्वारा आगामी 02 फरवरी से 06 फरवरी तक जिला में व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यार्थियों, युवाओं को व्यवसाय से संबंधी जानकारी दी जाएगी। सहायक जिला रोजगार अधिकारी दिनेश तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के दौरान विभिन्न स्कूल, कॉलेज, आईटीआई व बहुतकनीकी संस्थान के विद्यार्थियों को व्यवसायिक लक्ष्य निर्धारण व कैरियर को विभिन्न क्षेत्रों में निखारने के बारे में मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके तहत कक्षा नौवीं से बारहवीं के विद्यार्थियों को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में सहायक जिला रोजगार अधिकारी रेवाड़ी, सहायक जिला रोजगार अधिकारी कोसली व प्रधानाचार्य आईटीआई द्वारा स्वरोजगार, प्रशिक्षण व ऑनलाइन पंजीकरण सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion