जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण के उपरांत दिलाई संविधान की शपथ

जय स्तम्भ पर पुष्पाजंलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को किया नमन वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
News

2025-01-27 16:04:56

अलीगढ़ : जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलैक्ट्रेट में ध्वजारोहण के उपरान्त उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों एवं जिलास्तरीय अधिकारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देकर उन्हें संविधान की शपथ भी दिलाई। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने जय स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर सैनिकों को नमन कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त ने क्रमशः आम एवं अमरूद का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अपने संबोधन में जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आजादी के बाद देश के बहुत सी चुनौतियां और समस्याएं थीं जिनमें सबसे बड़ी चुनौती देश के विकास की थी। आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऊपर जब देश के विकास का दायित्व आया तो उन्होंने विश्व भर के संविधान का मंथन कर उनमें से अच्छी-अच्छी बातों को अपने संविधान में शामिल किया। हमारा संविधान कोई किताब नहीं बल्कि एक गं्रथ है, जिसमें जनभावनाओं को मूर्त रूप दिया गया है। हम सभी को संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारांे और कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के विकास के लिए अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज भारत आर्थिक विकास के पथ पर अग्रसर है और दुनियां की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारे संविधान ने हमें बहुत कुछ दिया है। उन्होंने कहा कि जब देश के दूर-दराज के क्षेत्रों समेत प्रत्येक नागरिक को संविधान के बारे में सही से जानकारी होगी तभी संविधान निर्माण का उद््देश्य सफल होगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion