उपायुक्त ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में कार्य प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

रैयतों से संबंधित विवादित मामलों की सुनवाई खुद करेंगे उपायुक्त
News

2025-05-06 21:46:38

पाकुड़ :उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में एनएच 333ए धर्मपुर मोड़ से पाकुड़ पथ परियोजना से संबंधित समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों से कहा कि 09 मई तक बचे हुए 07 मौजा का 3G तैयार कर राष्ट्रीय राजमार्ग देवघर डिवीजन को भेजा जाय तथा 19 मई तक 03 मौजा का 3D प्रकाशन हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग देवघर डिवीजन को भेजने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यालय में प्राप्त 49.08 लाख रूपए का अभिश्रव दो दिनों में भुगतान हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग देवघर डिवीजन को भेजने हेतु कहा गया। साथ ही प्रत्येक शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में पड़ने वाले जमीन रैयतों से संबंधित विवादित मामलों की सुनवाई उपायुक्त द्वारा स्वयं की जाएगी *बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, हिरणपुर अंचलाधिकारी, लिट्टीपाड़ा अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी एवं भू अर्जन कार्यालय के कर्मी सहित अन्य उपस्थित थे

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion