2025-04-02 20:33:07
रामगढ़: दिनांक 29 मार्च 2025 को राधा गोविंद विश्वविद्यालय,रामगढ़ इतिहास विभाग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को ऐतिहासिक शैक्षणिक भ्रमण के लिए इटखोरी चतरा तथा पद्मा किला ले जाया गया इस ऐतिहासिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य झारखंड के ऐतिहासिक स्थलों को इतिहास के पन्नों में उजागर करना है ताकि नई पीढ़ी के इतिहास में इन स्थलों को अंकित किया जा सके। इनको भारत के प्रमुख पुरातात्विक स्थल के साथ संरक्षित किया जा सके। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन.साह ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक शैक्षणिक भ्रमण झारखंड के ऐतिहासिक स्थल इटखोरी पद्मा किला एक अमूल्य धरोहर है जो इतिहास को एक नई दिशा देगी। संस्था के सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण छात्रों के लिए यादगार और ज्ञानवर्धक है।विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि ने छात्रों को इस भ्रमण के लिए उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि यह भ्रमण छात्रों को झारखंड के इन स्थलों को नजदीक से जानने का मौका मिलेगा जिससे यह क्षेत्र पर्यटन की दिशा में कारगर सिद्ध होगा। विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ पूनम कुमारी ने बताया की इटखोरी हिंदू जैन बौद्ध का समागम स्थल रहा है यहां का संग्रहालय समृद्ध है जहां बुद्ध के कई रूप के अंकन की कृति मिली है शीतल नाथ के पैरों के चिन्ह की कृति भी मिली है इसके साथ-साथ वामन अवतार नगर शैली के मंदिर स्तूप की आकृति जैसे कई पुरातात्विक साक्ष्यप मौजूद हैं इन्हें इतिहास लेखन की नई दिशा तय करेंगे शैक्षणिक भ्रमण के समन्वयक सहायक अध्यापिका डॉ ममता ने भी सभी विद्यार्थियों को इटखोरी और पद्म किला का परिचय कराया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल ,वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ,परीक्षा नियंत्रण प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार ने सभी विद्यार्थियों के इस शैक्षणिक भ्रमण के लिए हार्दिक बधाइयां दी।