डीएमएसपी ने रामपुरबरेली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था परखी

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने
News

2026-08-05 03:10:17

रामपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना मिलक क्षेत्र स्थित रामपुर-बरेली बॉर्डर का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात संचालन और पुलिस की तैनाती का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही निर्बाध बनी रहे तथा कानून-व्यवस्था के साथ यातायात संचालन भी सुचारु रखा जाए। अधिकारियों ने कहा कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से लागू की जाएं, ताकि कांवड़ यात्रियों और अन्य राहगीरों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion