सरदारी सादगी, सौम्यता के संग समस्या समाधान की मिसाल बने मुख्यमंत्री

सादगी और सौम्यता के साथ समस्याओं का समाधान करने वाले मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद एक मिसाल बन गए हैं
News

2025-03-30 22:14:20

सादगी और सौम्यता के साथ समस्याओं का समाधान करने वाले मुख्यमंत्री नायब सैनी खुद एक मिसाल बन गए हैं। सोनीपत में शनिवार-रविवार को प्रवास के दौरान अपने चाहने वालों के घर-घर गए और लोगों का दिल जीत लिया। कहीं पर उनकी आरती उतारी गई तो कहीं हुक्का भेंट किया गया। हरियाणा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी रात्रिभोज पर सोनीपत के विधायक निखिल मदान के निवास पर पहुंचे। इस अवसर पर सोनीपत के सभी परिवारजनों उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। विधायक ने कहा कि समय निकाल कर हम सबको अपना आशीर्वाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूं। भाजपा से बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सांगवान के निवास मुख्यमंत्री नायब सैनी का और उनके साथ पहुंचे यहां पर उन्होंने बरोदा विधान सभा की कु समस्याओं को रखा जिसे समाधान करने का आश्वासन मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया है। विकास कार्यों के लिए ग्रांटों का मांगपत्र और ग्रामीणों द्वारा किए गए समस्याओं के आए निवेदन दिए। सड़कों के सुधारीकरण, पेयजल आपूर्ति, गांव में विकास कार्यों के लिए ग्रांटों की मुख्यमंत्री के सामने जो मांगे रखी गई, उन सभी की सीएम ने स्वीकृति दी है। प्रदीप सांगवान की ओर से मुख्यमंत्री को हुक्का भेंट किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली जी, कैबिनेट मंत्री डा. अरविंद शर्मा, विधायक पवन खरखौदा, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज सहित भाजपा परिवार के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion