भाजपा सरकार ने सनातनसंस्कृति को विश्व पटल पर लहराया प्रदीप महाराज जी

भाजपा सरकार द्वारा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किये जा रहे
News

2026-02-03 14:55:07

गुरुग्राम। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने प्रदीप जी महाराज को अंग वस्त्र ओढ़ाकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की । एम एल ए मुकेश शर्मा ने महाबल धाम आश्रम मिर्ची की ढाणी कालियावास फरुखनगर के अधिष्ठाता प्रदीप जी महाराज का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया प्रदीप जी महाराज और विधायक मुकेश शर्मा के बीच इस मौके पर भारतीय सनातन संस्कृति को लेकर मंत्रणा हुई। गौरतलब है कि विधायक मुकेश शर्मा धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और खाटू नरेश बाबा श्री श्याम का उनको अन्य भक्त भी माना जाता है। विभिन्न प्रकार के धार्मिक आयोजन में आयोजक विधायक मुकेश शर्मा को आमंत्रित करते हैं और विधायक भी आयोजकों को निराश नहीं करते।

उपलब्ध जानकारी के मुताबिक विधायक मुकेश शर्मा और प्रदीप जी महाराज के बीच प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई । इस चर्चा के दौरान गुड़गांव की समस्याएं और विकास कार्य प्रमुखता से शामिल रहे। प्रदीप जी महाराज ने कहा मौजूदा भाजपा सरकार भारतीय सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण और पुनर्स्थापना के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर निर्माण किया जाना भारतीय सनातन संस्कृति का विश्व पटल पर प्रथम लहराने जैसा ही है। इसी प्रकार से काशी में भी भाजपा सरकार के द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति को पुनः स्थापित करने के लिए विकास कार्य किया जा रहे हैं ।

उन्होंने कहा हरियाणा प्रदेश में भी भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किये जा रहे हैं। भारतीय सनातन संस्कृति के अनुरूप विभिन्न आयोजन और त्योहार के मौके पर विशेष प्रकार के कार्यक्रम भी सरकार के द्वारा आयोजित किया जा रहे हैं । हमारी अपनी सनातन संस्कृति दुनिया का मार्गदर्शन करने वाली है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion