स्वामी सत्यानंद महाराज के प्रवचन आज से गोएंका सेवा सदन देवी भवन में

अखिल भारतीय सोSहम महामंडल शाखा हिसार के तत्वाधान में स्वामी सत्यानंद महाराज जी के प्रवचन 09 से 15 अप्रैल तक स्थानीय गोएंका सेवा सदन (देवी भवन) में होगें।
News

2025-04-08 21:56:44

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी में संस्था के उप प्रधान राकेश गर्ग ने बताया कि,परम् पूज्य अनन्त श्री विभूषित महामंडलेश्वर श्री स्वामी विवेकानंद महाराज वृन्दावन वालों की सत्यप्रेरणा व उन्ही के कृप्यापात्र सोSहम पीठाधीश्वर श्री सत्यानंद महाराज जी की अध्यक्षता में आयोजन किया जा रहा है। प्रवचनों में कई प्रदेशों से विख्यात त्यागी,तपस्वी,और विद्वान संतो की विशेष उपस्थिति रहेगी। राकेश गर्ग ने बताया कि 09 से 15 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर बाद 2 से 3 महिला संकीर्तन होगा इसके अलावा सायं 3:00 से 5:30 बजे तक संतो के प्रवचनों का कार्यक्रम रहेगा। इसके अलावा सम्मेलन में आए संतो के लिए प्रतिदिन शुद्ध भोजन की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रह कर अपनी सेवाएं देगें।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion