2023-12-05 17:46:31
राठ (हमीरपुर): संत प्रवर स्वामी ब्रह्मानंद जी महाराज की 129 वे जन्मोत्सव समारोह के अवसर पर आज सोमवार 4 दिसंबर को प्रातः 6:00 बजे से हवन पूजन 11:00 बजे पूर्णाहुति एवं पुष्पांजलि का कार्यक्रम हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास मुस्लिम बोर्ड एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि अनिल राजभर मंत्री श्रम एवं सेवायोजन समन्वय विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वामी ब्रह्मानंद जी की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर माथा टेका। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, विधायक मनीषा अनुरागी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ इंद्रपाल सिंह, उपाध्यक्ष डॉ अजय पाल सिंह, सचिव डॉक्टर कमलेश सक्सेना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, अनुपमा सिंह लोधी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोधी महासभा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भारतीय जनता पार्टी, राज विशंभर भटनागर, प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी गणों ने स्वामी जी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर माथा टेका।
तत्पश्चात सभी आगंतुक महानुभावों ने अखंड मंदिर में आयोजित स्वामी जी के जीवन वृत पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दंगल प्रांगण में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मैं प्रतिभाग किया। प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर सुरेंद्र सिंह ने सभी माननीय एवं आगंतुकों का स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान स्वामी जी के जीवन वृत पर आधारित संस्मरण साझा किया। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि ने स्वामी जी की उपमा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना करने वाले पंडित महामना मालवीय जी से की एवं उनके पद चिन्हो पर चलने के लिए सभी से आवाहन किया। मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह ने अपने उद्बोधन में ब्रह्मानंद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के लिए हर संभव कोशिश का आश्वासन दिया तथा छात्रों के विकास हेतु डेयरी उद्योग स्थापित करने का वादा किया। जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा गरीबी अनुदान से दूर नहीं होगी गरीबों शिक्षा से दूर होगी। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर हल्के प्रसाद, डॉक्टर बीके पांडे, डॉक्टर कमलेश राम, डॉक्टर सरजू नारायण, डॉक्टर रामसुभग सिंह, डॉक्टर राकेश शर्मा, डॉक्टर विजय प्रताप गौतम, डॉ अरुण कुमार, राजेंद्र कुमार झा नंदराम, बृजकिशोर, वीरेंद्र सिंह, मनीष कुमार आदि लोगों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर साजू नारायण ने किया।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ वरुण कुमार सिंह, डॉ दशरथ सिंह, डॉक्टर गोविंद राजपूत, डॉ अवधेश नारायण शुक्ला, डॉक्टर कमलेश राजपूत, डॉ शीला सिंह, डॉ साधना कुमारी, डॉ पूर्णिमा सिंह, अंकिता सैनी आदि लोग उपस्थित रहे।