ज्वेलर्स मार्किट एसोसिएशन के चुनाव में सुरेश वर्मा महायच बने अध्यक्ष

नांगलोई में ज्वेलर्स मार्किट एसोसिएशन के चुनाव लम्बे समय बाद गत रविवार को सम्पन्न हो गए
News

2026-03-07 18:06:07

दिल्ली । नांगलोई में ज्वेलर्स मार्किट एसोसिएशन के चुनाव लम्बे समय बाद गत रविवार को सम्पन्न हो गए। इन चुनावों को लेकर कई दिनों से अटकले चल रही थी जो सर्वसमिति से सम्पन्न हो गए जिसमे ज्वेलर्स बन्धुओ ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस चुनाव में सुरेश वर्मा महायच को सर्व समिति से अध्यक्ष चुना गया l उनके अध्यक्ष बनने पर मार्किट में ख़ुशी का माहौल बना गया ओर लोगो ने एक दूसरे को बधाई देते हुवें गुलाल लगा कर होली भी बनाई l चुनाव को लेकर कई दिनों से चर्चा थी कि ऐसे व्यक्ति को लाया जाये जो आगे बढ़कर सभी ज्वेलर्स बन्धुओ को साथ लेकर चलते हुवें व्यापारियों के हितो कि बात करते हुबे अपने इस संगठन को मजबूत करने का काम करे l ऐसे में ज्वेर्ल्स बन्धुओ ने सुरेश वर्मा के नाम का चयन कर उन्हें इस चुनाव में आगे आने के लिए तैयार किया ओर बैठक में कल उनके नाम का अनुमोदन रणधीर वर्मा महायच एवं मीनाराम सेढा ने किया ओर फिर सभी समाज ज्वेर्ल्स बन्धुओ ने उनके नाम पर अपनी सहमति जताते हुवें एक सुर में उनका नाम लेकर कई दिनों से चल रहे प्रयास को सफल बनाने का काम किया l

इस बैठक में राकेश खिप्पल ने बड़ी बड़ी भूमिका निभाते हुवें सभी ज्वेलर्स बन्धुओ से सम्पर्क कर इस बैठक में आने का निमंत्रण देते हुवें अपने संगठन को आगे बढ़ाने का काम करते हुवें चुनाव को सफल बनाने में अपना विशेष सहयोग देते हुवें सर्व समिति से चुनाव सम्पन्न करवाने में बड़ी भूमिका निभाई l नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेश वर्मा को स्वर्णकार चेतना परिवार से रमेश सोनी मंडावरा ने बधाई देते हुवें उन्हें आगे बढ़कर अपने संगठन कि तरफ से समाज हित एवं अपने पुस्तेनी व्यापार को आगे बढ़ाने में हर कदम पर साथ खडे होकर काम करने का भरोसा दिया ओर इस चुनाव को दिल्ली का सबसे अनोखा एवं बड़ा चुनाव बताते कहा कि इस चुनाव ने भविष्य में अनेक अच्छे परिणाम सामने आयेंगे l

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion