वंदे भारत ट्रेन पर चला पत्थर, ई वन कोच का शीशा चटका

लखनऊ से गोरखपुर आ रही 22550 नंबर की वंदे भारत ट्रेन पर अराजकतत्वों ने पत्थर चला दिया | पत्थर लगने के बाद यात्री घबरा गए |
News

2023-07-18 15:17:23

सोमवार की रात 11:00 बजे के आसपास डोमिनगढ़ स्टेशन के पास लखनऊ से गोरखपुर आ रही 22550 नंबर की वंदे भारत ट्रेन पर अराजकतत्वों ने पत्थर चला दिया। पत्थर लगने से एग्जीक्यूटिव कोच ई वन (ईसी) के सीट नंबर 13 और 14 नंबर के पास वाला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। पत्थर लगने के बाद यात्री घबरा गए | इसी वजह से कोचों के अंदर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। 11 जुलाई को भी अयोध्या कैंट से आगे सोहावल और देवरा कोट के बीच गोरखपुर से लखनऊ जा रही 22549 नंबर की वंदे भारत ट्रेन पर अराजकतत्वों ने पत्थर चला दिया था। पत्थर लगने से चार कोचों के चार खिड़कियों के शीशे चटक गए। हालांकि, पत्थरबाजी के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को ही गोरखपुर स्थित न्यू वाशिंग पिट में क्षतिग्रस्त शीशा बदले गए गए थे। दिल्ली से मंगाकर चार नए शीशे लगाए गए। एक सप्ताह के अंदर ही अराजकत्वों ने वंदे भारत पर दूसरी बार पत्थर चला दिया है। मामले को लेकर रेलवे पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही हर बिंदु को लेकर जांच कर रही है लगातार हो रही घटनाओं ने रेलवे प्रशासन को बैकफुट पर ला दिया है। वंदे भारत ट्रेन 9 जुलाई से प्रतिदिन गोरखपुर से लखनऊ के बीच चल रही है। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion