2025-03-23 19:51:33
केएलपी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत हवन के साथ आर्य समाज मंदिर, बीकानेर में की गई। सुबह के प्रोग्राम की शुरुआत सरस्वती माँ के चरणों में दीप-प्रज्ज्वलित कर वंदना के साथ की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सामाजिक विकास और सेवा के लिए की जा रही गतिविधियों के अंतर्गत छात्रों के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में आज NSS Volunteers ने हमारे एनएसएस एलुमनाई का एनएसएस क्लैप बजाकर स्वागत किया। सभी सीनियर वॉलिंटियर ने अपने अनुभव सांझा किये। उसके बाद सभी सरकारी स्कूल, बीकानेर के ग्राउंड में खेलने के लिए गए। वहां बहुत सारे खेल खेले। जैसे खो-खो, क्रिकेट, गैलरी, बर्फ पानी, रिवर्स रेस आदि। सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर खेलो में भाग लिया और बहुत आनंद लिया। स्वयंसेवकों के साथ-साथ प्रोग्राम ऑफिसर ने भी खेलो में हिस्सा लिया। दोपहर के भोजन के उपरांत शहीदी दिवस मनाया गया और स्वदेशी अपनाओ विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। रिटायर्ड प्रिंसिपल धर्मवीर यादव ने स्वामी विवेकानंद और स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और बलिदान पर प्रकाश डाला और बताया कि स्वदेशी से आत्मनिर्भरता, स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा, रोजगार सृजन और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में मदद मिलती है। रिटायर्ड प्रिंसिपल राम मेहर सिंह जी ने देश भक्ति के बारे में बताया और स्वयंसेवकों को देश के लिए अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। आर्य समाज से दयाराम आर्य जी ने भी शहीदी दिवस के उपलक्ष में भारत को आजाद करने में हुए शहीदों के बलिदान का महत्व बताया। इसके बाद कप्तान राजेंद्र सिंह जी ने हमारे भारत का इतिहास स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और संघर्ष के बारे में बताया। उन्होंने स्वदेशी अपनाओ स्वदेशी बनाओ पर प्रकाश डाला। स्वदेशी का अर्थ है अपने देश की चीजें या अपने देश में बनी चीजें। यह शब्द आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से जुड़ा है, जो भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका थी। प्रोग्राम ऑफिसर महेंद्र सांभरिया, डॉ पारुल मित्तल, डॉ रेखा शर्मा और श्री राकेश कुमार सहित सभी स्वयंसेवकों ने आज के कैंप के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में स्वयंसेवक धीरज ने दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। आज के दिन का समापन राष्ट्रीय गान के साथ किया गया। आज कैंप के सफल आयोजन पर कॉलेज कार्यकारिणी समिति के प्रधान रितु दमन गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, सचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष उषा रूस्तगी और कॉलेज प्राचार्य डॉ कविता गुप्ता ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।