2025-03-30 16:55:19
हरियाणा सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत रविवार को डीसीआरयूएसटी मुरथल में आयोजित सोनीपत हॉफ मैराथन में हजारों बच्चों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था। विजेताआंे को सम्मानित किया गयाद्ध पुरुषों की 21 किलोमीटर दौड़ में महेंद्रगढ़ के मोहित ने पहला स्थान प्राप्त किया, जिन्होंने 01 घंटा 04 मिनट 09 सेकंड में दौड़ पूरी की। सेना के बनी सिंह 01 घंटा 04 मिनट 13 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरे स्थान पर रहे, जबकि हरीश ने 01 घंटा 04 मिनट 26 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की 21 किलोमीटर दौड़ में इथोपिया की ग्रैबिवाहिद ने 01 घंटा 16 मिनट 04 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। सोनिका ने 01 घंटा 16 मिनट 17 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नीता रानी 01 घंटा 16 मिनट 28 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ में सावन ने 29 मिनट 01 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। बलराम 29 मिनट 30 सेकंड समय के साथ दूसरे और रवि चौधरी 29 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ में केएम ज्योति 34 मिनट 26 सेकंड में दौड़ पूरी कर विजेता बनीं। रुबी कश्यप ने 34 मिनट 40 सेकंड में दौड़ पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि गुतेमा चालतू तेदिसि 36 मिनट 16 सेकंड में दौड़ पूरी कर तीसरे स्थान पर रहीं। कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान विजेताओं को 01 लाख रुपये, दूसरे स्थान पर आने वालों को 75 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वालों को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा, दिव्यांगजनों की व्हीलचेयर दौड़ में बलराम ने पहला, मोहित ने दूसरा और सुरेंद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल सामग्री वितरित की मैराथन के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिले की 65 पंचायतों को खेल सामग्री वितरित करने के लिए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस खेल सामग्री की कुल लागत लगभग 65 लाख रुपये थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों में खेलों को बढ़ावा देना और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल नर्सरियों की स्थापना की गई है, जहां बच्चों को कोचिंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश को नशामुक्त और खेलों में अग्रणी बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने की अपील की। मैराथन में छात्रों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हॉफ मैराथन के दौरान छात्रों ने अलग-अलग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। गायक एमडी ने नशे के खिलाफ गाने प्रस्तुत किए। अलग-अलग स्कूलों की टीम पहुंची, जिन्होंने सर्वप्रथम सरस्वती वंदना से शुरूआत की और अन्य गीतों पर प्रस्तुतियां दी। राई स्पोर्टस स्कूल के विद्यार्थियों ने जिमनास्टिक की प्रस्तुति भी दी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, सोनीपत विधायक निखिल मदान, खरखौदा विधायक पवन खरखौदा, गन्नौर विधायक देवेंद्र कादियान, मेयर राजीव जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सोनीपत अशोक भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष गोहाना बिजेन्द्र मलिक, भाजपा नेता देवेन्द्र कौशिक, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमोद गोयल, ओएसडी पंकज नैन, पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन, डीसी डॉ. मनोज कुमार, दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के वीसी अशोक कुमार, बीपीएस खानपुर विश्वविद्यालय की वीसी सुदेश छिकारा, पूर्व जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, नगर परिषद गोहाना की चेयरपर्सन रजनी विरमानी, खरखौदा नगर पालिका के चेयरमैन हीरा लाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा, रविन्द्र दिलावर, निशांत छोक्कर, परमवीर सैनी, इंद्रजीत विरमानी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी गण मौजूद रहे।