समाधान शिविर आमजन की समस्याओं का निवारण केंद्र डीसी

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में आमजन की सुनी शिकायतें
News

2026-02-03 15:01:20

रेवाड़ी। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों का प्रभावी एवं त्वरिता से निवारण के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर आमजन की समस्याओं के निवारण का केंद्र बन रहे हैं। इसी कड़ी में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय में समाधान शिविर लगाया गया। शिविर में आए लोगों की शिकायतें सुनते हुए डीसी ने प्राथमिकता से निवारण करवाया। वहीं लंबित शिकायतों के लिए संबंधित अधिकारी को तत्परता से निवारण करवाने के निर्देश दिए।

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में आई शहर के होली पार्क और घटाल महानियावास गांव में गंदा पानी की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। वहीं शिक्षा विभाग के कर्मचारी के वेतन संबंधित शिकायत पर जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर समाधान करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर के सेक्टर एक में पार्कों के सौंदर्यीकरण न होने की शिकायत पर संबंधित विभाग के अधिकारी को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्कों में सौंदर्यीकरण करवाने के साथ साफ-सफाई भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, शिक्षा व पुलिस सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आईं।

डीसी ने मौके पर ही आमजन की शिकायतों का निवारण करवाया। वहीं लंबित शिकायतों के लिए समय निर्धारित करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आमजन की समस्याओं का निवारण करवाना शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में नागरिकों की शिकायतों के निवारण के लिए सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं। उन्होंने नागरिकों से इन शिविरों का लाभ उठाते हुए अपनी समस्याओं का निवारण करवाने का आह्वान किया। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion