2023-12-29 15:26:58
भिण्ड| भारतीय जनता पार्टी के पितृपुरुष श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उपेंद्र राजौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, मंडल अध्यक्ष महाराणा प्रताप मंडल शेर पचौरी वानखंडेश्वर मंदिर अध्यक्ष अमित जैन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि पार्टी के पित्र पुरुष श्रद्धाये ठाकरे एवं सुंदर लाल पटवा जी का संपूर्ण जीवन संगठन के वट वृक्ष को नीचे स्तर तक पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित रहा हमेशा कार्यकर्ताओं के मन की बात को समझते थे और संगठन का विस्तार हर बुथ केंद्र पर कर संगठन के वृक्ष को तैयार किया। आज पार्टी उनके जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन विस्तार के रूप में बना रही है।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री मनोज जैन भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अतिराज सिंह नरवरिया जिला कार्यालय शहर मंत्री रोहित शाक्य सोशल मीडिया संयोजक शेखर खटीक सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया प्रशांत सोनी प्रतीक पांडे राहुल गुर्जर दीपेंद्र सिंह तोमर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जीडी खान आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे।