अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति का शिवानी सिंह को मिला पुरस्कार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की पीएचडी छात्रा शिवानी सिंह को अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति (मौखिक) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है
News

2025-03-26 19:53:50

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की पीएचडी छात्रा शिवानी सिंह को अंर्तराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति (मौखिक) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस सम्मेलन का आयोजन ‘योग और खेल विज्ञान को जोड़कर बेहतर प्रदर्शन’ विषय पर भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) द्वारा पटियाला में किया गया था। शिवानी ने अपने पर्यवेक्षक डॉ0 मोहम्मद अरशद बारी के मार्गदर्शन में ‘एड़ी की ऊंचाई का बायोमेकेनिकल विश्लेषणः चाल, मुद्रा और मांसपेशियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव’ शीर्षक से शोध प्रस्तुत किया। उनके अध्ययन से जूते के बदलावों का गति और मुद्रा पर असर और चोटों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion