2025-05-01 21:51:23
सिंगर और अभिनेत्री है दिव्या प्रधान। दिव्या ने भारत ही नहीं सिंगापुर, दुबई, नेपाल, थाईलैंड आदि देशों में जाकर अपना सिंगिग लाइव शो किये हैं। दिव्या की आगामी कई म्यूजिक वीडियो आ रही है जिसमें वो गायन के साथ अभिनय कर रही है। जिनके नाम हुक्का, बारिश की बूंदे, लबों पे तेरा नाम मुख्य है। इससे पहले उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में काम किया है और कुछ में सिंगिंग भी की है। मेरे प्रभु श्री राम और ये दिल सूफियान म्यूजिक वीडियो प्रसिद्ध है। दिव्या प्रधान साउथ फिल्मों में भी काम कर रही हैं। फिल्म रंगा भाई रेड्डी में दिव्या ने तांत्रिक की भूमिका निभाई है। दिव्या को मॉडलिंग करना अच्छा लगता है जिसके लिए वह एड फिल्म, रैम्प वॉक और फैशन शो करती रहती है। दिव्या कहती है कि सिंगिग उनका जुनून है, वह अपने जीवन में गायन को पहला दर्जा देती है। पंडित रमाकांत तिवारी के मार्गदर्शन में उन्होंने सेमी क्लासिकल गीत गायन की शिक्षा ली है। हिंदी, हरयाणवी और भोजपुरी में उन्होंने ढेरों गीत गाये हैं। दिव्या ने कई भोजपुरी के मशहूर कलाकारों और गायकों जैसे मनोज तिवारी, रवि किशन आदि के साथ गाना गाया है। वह भजन, लोकगीत, फिल्मी गीत और प्लेबैक गाने गाती रहती हैं और लाइव परफॉर्मेंस भी देती है।