2025-03-30 22:19:16
कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सेक्टर 9-11, हिसार स्थित निवास पर पहुंचकर स्वर्गीय ईश्वर सिंह मालवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह मालवाल एक समाजसेवी और नेकदिल इंसान थे, जिन्होंने समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।हिसार विधायक सावित्री जिंदल ने भी मालवाल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय ईश्वर सिंह का सामाजिक योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर हिसार विधायक सावित्री जिंदल, पूर्व चैयरमैन सतबीर सिंह वर्मा, पूर्व विधायक जोगी राम सिहाग, राजस्थान माटी कला बोर्ड के चेयरमैन प्रहलाद राय टांक, जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, भाजपा नेता रामनिवास घोड़ेला, पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सूरा, बृजलाल बहबलपुर सहित कई सामाजिक संगठनों के सदस्यगण भी मौजूद रहे। सभी ने स्व. मालवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की