कृष्ण प्रणामी मंदिर व बाल सेवा आश्रम के 50वें वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन

कृष्ण प्रणामी मंदिर व बाल सेवा आश्रम, कैमरी के पांच दिवसीय 50वें वार्षिकोत्सव स्वर्ण जयंती महोत्सव
News

2025-03-20 22:49:24

कृष्ण प्रणामी मंदिर व बाल सेवा आश्रम, कैमरी के पांच दिवसीय 50वें वार्षिकोत्सव स्वर्ण जयंती महोत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत 108 पारायण पाठ से की गई। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पाठ का वाचन किया। हिसार जिले के अलावा बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से भी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पाठ के उपरांत आश्रम में विभिन्न कार्यक्रम किये गये। दोपहर बाद श्रीप्राणनाथ नाटिका मंचन करने के बाद श्रीकृष्ण कथा की गई। महोत्सव में अनेक संतों ने भाग लेकर अपने आर्शीवचन दिये। श्रीकृष्ण प्रणामी सर्व कल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी राजदास महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन दयालदास महाराज के आशीर्वाद से व परमहंस स्वामी सदानंद महाराज के सान्निध्य में पांच दिवसीय कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी कड़ी में 21 मार्च को प्रात: 7:15 बजे 108 पारायण प्रारंभ, प्रात: 9:15 बजे से विविध मंच, दोपहर बाद संत सम्मेलन व श्रीकृष्ण कथा, रात्रि 8:15 बजे राजस्थानी लोक गायक व हास्य कलाकार सुनील छिम्पा द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। 22 मार्च को प्रात: 7:15 बजे 108 पारायण प्रारंभ, प्रात: 9:15 बजे से विविध मंच, दोपहर बाद देश के प्रतिष्ठित वीर रस एवं हास्य रस के कवियों द्वारा प्रस्तुति व श्रीकृष्ण कथा की जाएगी। समारोह के अंतिम दिन 23 मार्च को प्रात: 9:15 बजे श्री108 पारायण पूर्णाहुति, श्रीकृष्ण कथा की पूर्णाहुति के बाद भंडारा चलाया जाएगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion