2025-03-30 21:04:07
अलीगढ़। नव संवत 2082 के स्वागत में संस्कार भारती एवम हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं में काफी जोश दिखा, जहां एक ओर जवाहर पार्क नकवी पार्क में भगवान सूर्यदेव को प्रथम किरण के साथ जलाभिषेक कर नव वर्ष का स्वागत किया गया वहीं साथ ही साथ संपूर्ण महानगर में कई पार्कों एवम अपार्टमेंट्स में भी सूर्यदेव को जलाभिषेक कर नव वर्ष का स्वागत किया गया। राहगीरों को चंदन तिलक लगाकर एवम गले मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। संस्कार भारती जिला अलीगढ़ के महानगर अध्यक्ष एड अनिल राज गुप्ता ने बताया कि हमारी सनातन संस्कृति के अनुसार भारतीय नववर्ष के स्वागत में प्रत्येक घर घर रंगोली का आयोजन भी हुआ है। कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को व सगे सम्बन्धियों को चंदन तिलक लगाकर भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी। वहीं जलाभिषेक कार्यक्रम को वृहद रूप प्रदान करने के लिए संस्कार भारती के पदाधिकारियों की टीम बनाई गई जिसमे अतरौली में डॉ0 अनुपमा राघव, विकास नगर आगरा मार्ग पर रमा वार्ष्णेय के नेतृत्व में किशन विहार में नीरा व मंजू के सानिध्य में, हाथरस अड्डा पथवारी पर रजनी के नेतृत्व में, नौरंगाबाद में मधु के नेतृत्व में, क्वार्सी में निरुपमा के नेतृत्व में, किशनपुर तिराहा पर अजय सिंह के नेतृत्व में, छिपैटी में रुचि गोटेवाल के नेतृत्व में, प्रीमियर नगर बैंक कॉलोनी में दुर्गेश वार्ष्णेय, उषा वार्ष्णेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता नव वर्ष स्वागत कार्यक्रम को जोशो खरोश के साथ मनाया।