सनातन धर्म सभी धर्मों का आधार है हमे सनातनी होने पर गर्व करना चाहिए वंदना पोपली

हिन्दू नव वर्ष विक्रमी सम्वंत 2082 के उपलक्ष में झज्जर रोड स्थित श्रीराम पैलेस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
News

2025-03-30 22:04:08

रेवाड़ी। हिन्दू नव वर्ष विक्रमी सम्वंत 2082 के उपलक्ष में झज्जर रोड स्थित श्रीराम पैलेस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हवन पूजन से शुरू हुआ। हवन वैदिक परंपरा से श्रीमती पुष्पा आर्य द्वारा किया गया।कार्यकम की मुख्याततिथि भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली थी । कार्यक्रम के सम्बोधित करते हए श्रीमति पोपली ने कहा कि आज का दिन खास है। और इस तरह के आयोजन हमे अपने संस्कारो व जड़ो की और लौटाते है। सनातन धर्म सभी धर्मों का आधार है तथा हमे सनातनी होने पर गर्व करना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन अग्रणी सामाजिक संस्था हिंदुस्तान प्रथम राष्ट्र प्रथम,भारत विकास परिषद व श्री राम मानव विकास एवं शिक्षा समिति के सयुंक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम के बाद प्रशाद वितरण किया गया ।जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने प्रशाद ग्रहण किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के जिला संयोजक मुकेश सैनी ने बताया कि उनकी संस्था समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम को आयोजित करती रहती है तथा राष्ट्रवादी सोच के साथ काम करती है आज नूतन वर्ष का प्रथम दिन है साल की शुरुआत वैदिक परंपरा से होती है तो सारा वर्ष शुभफलदायी होता है। तथा उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दी। वही हिंदुस्तान फर्स्ट राष्ट्र प्रथम संस्था के अध्यक्ष हर्ष करोड़िया ने बताया कि इस तरह के आयोजन नए केवल हमें सनातन गौरव की अनुभूति कराते हैं बल्कि हमारे आने वाली पीढ़ी में सनातन के संस्कार जगाते हैं तथा उन्हें सनातनी जीवन जीने के लिए प्रेरित करते हैं। vक्योंकि सनातन ही सर्वश्रेष्ठ विज्ञान पर आधारित जीवन शैली है और जो आज भी हम करने की सोच रहे हैं हमारे वेद ग्रंथ बताते हैं वह हमारे पूर्वजों ने बहुत पहले साकार कर दिया था। उसे समझने व जीवन में अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से दिनेश सैनी, संदीप कुमार ,एडवोकेट मुकेश रंगा ,जोगिंदर उर्फ़ जुगनू ,हुकम प्रजापति ,ज्योति शर्मा , प्रभा सैनी ,मोहित गोयल ,जगमोहन अग्रवाल ,ऋषभ सिंघल जितेश अग्रवाल ,विशाल सैनी ने भाग लिया।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion