संत और गुरु समाज के मार्गदर्शक होते है रमेश ठेकेदार

स्वतंत्रता सेनानी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट ने दी श्रद्धांजलि*
News

2026-02-02 15:05:12

रेवाड़ी । कांग्रेस के एससी डिपार्टमेंट जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार की अगुवाई में रविवार को महान संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को दिशा देने का काम किया हमें उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है और हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। वही स्वतंत्रता सेनानी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी और रणबीर सिंह हुड्डा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त कर समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया। गुरु रविदास जी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार हमें सामाजिक न्याय व समरसता की दिशा में आगे बढ़ने का मार्ग दिखाते हैं। वहीं उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी रणबीर सिंह हुड्डा को याद करते हुए कहा कि उनका देश की आजादी के संघर्ष में अहम योगदान रहा है। रणबीर सिंह हुड्डा ने राष्ट्रहित में अपना जीवन समर्पित किया और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और त्याग के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

रमेश ठेकेदार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संतों, महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों पर चलकर समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। संत रविदास जी का सपना था कि समाज में हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले और किसी के साथ भेदभाव न हो। कांग्रेस भी उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर सेवा स्तंभ के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष भगत सिंह सांभरिया, आवाज फाउंडेशन हरियाणा के महासचिव सूबेदार मेजर सत्यनारायण सांभरिया, राजपाल दहिया, एडवोकेट राजकुमार जलवा, अनिल कुमार चांग, धीर सिंह, मिथलेश, गौरीशंकर, अरुण, सचिन, सुदेश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion