2025-01-20 16:03:30
खुर्जा। पीड़ितों के परिजनों के साथ खडे़ रहना समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता है। यह विचार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने शनिवार को गांव भोवतपुर में हादसे के मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए के चैक सौंपे जाने के दौरान एकत्रित ग्रामीणों से बातचीत के दौरान व्यक्त किए। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि गत वर्ष माता वैष्णो देवी की कटरा-जंबू यात्रा के दौरान हरियाणा के अंबाला में तीर्थ यात्री के बस हादसे में सिकन्द्राबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव भोवतपुर निवासी एक जाटव परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मृतकों के पीड़ित परिजनों को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सपा नेतृत्व के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को सहायता राशि के चैक सौंपे गए हैं। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा मृतकों के प्रति संवेदनहीनता दिखाने और कोई आर्थिक सहायता नहीं देने पर सपा नेतृत्व ने पीड़ित परिजनों को एक-एक लाख के चैक दिए गए हंै। सपा अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह प्रधान ने कहा कि प्रदेश सरकार हादसे के पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदनहीन रही। भाजपा शासन की तरफ से पीड़ित परिवारों को कोई सहायता राशि नहीं दिए जाने पर सपा नेतृत्व ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव पीड़ित गरीब और दलितों के साथ खड़ी रही है। पीड़ित परिजनों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटने और सहायता राशि का चैक सौंपने वाले सपा प्रतिनिधि मंडल में सपा के जिलाध्यक्ष मतलूब अली, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह भाटी, खुर्जा विस अध्यक्ष राजकुमार टीटू, सपा अंबेडकर वाहिनी के प्रदेश सचिव अमरपाल सिंह प्रधान, गौतमबुध नगर के सपा अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष हुकम सिंह जाटव पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रणवीर