2025-04-13 20:14:24
अलीगढ / अकराबाद। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने गांव दभा मिश्रीपुर निवासी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव एवं ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के जिलाध्यक्ष महेश बघेल के आवास पर पहुंच कर उन्हें दांपत्य सूत्र में बंधने पर महेश बघेल व उनकी धर्मपत्नी अनुपम बघेल को शुभाशीर्वाद प्रदान किया। वहीं सपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट वार्ता करते हुए आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की। जिसपर महेश बघेल के साथ अन्य कार्यकर्ताओं ने अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर के साथ फूल-मालाएं व पटक पहनाकर अपने नेता का स्वागत किया है। स्वागत करने वालों में असित यादव, धीरज यादव, जितेंद्र सिंह, दिव्यांक शर्मा, अश्वनी यादव, गजेंद्र धनगर, हर्ष बघेल, मयंक बघेल हर्षित बघेल समेत आदि मौजूद रहे।