लोकसभा में 142 सांसदों के निलंबन पर कौशाम्बी में भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

जिले में समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया
News

2023-12-23 12:42:58

जिले में समाजवादी पार्टी ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाल कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया, इस दौरान सपाइयों ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। सपा जिला अध्यक्ष ने कहा भाजपा की सरकार विपक्ष विहीन संसद चाहती है। इसी के चलते विरोध करने पर 142 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के जरिए भेज कर सांसदों के निलंबन को वापस लेने की मांग की है। समाजवादी पार्टी के सैकड़ो नेताओ  और कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर चौराहे से कलेक्ट्रेट परिसर के बीच पदयात्रा निकाल कर सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रदर्शन किया।

सपा नेताओं का आरोप है कि केंद्र में भाजपा की सरकार विपक्ष विहीन संसद चाहती है। क्योंकि भाजपा सरकार ने सदन में कई महत्वपूर्ण बिल बिना किसी चर्चा के पास करा दिए। देश की संसद पर हुए हमले पर सरकार से सवाल पूछने वाले सांसदों को असंवैधानिक तरीके से निलंबित कर दिया गया। जो संवैधानिक व्यवस्था का अपमान है। सदन में सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सांसदों को ED, CBI और INCOME TAX के अधिकारियों से परेशान कराया जाता है। भाजपा सरकार की मनमानी के खिलाफ सपाइयों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एक 4 सूत्रीय मांग का ज्ञापन देश के राष्ट्रपति को संबोधित जिला प्रशासन के अफसरों के जरिए भेजा है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion