2026-02-03 14:52:12
रेवाड़ी। राव गोपाल देव चौक स्थित एसएनएस इंस्टीट्यूट में गत दिवस रविवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। इस टेस्ट में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसका उद्देश्य उनकी प्रतिभा का आकलन करना था। संस्थान के अध्यक्ष अंकुर सिंह ने बताया कि इस टेस्ट के आधार पर विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, जिससे वे अपनी प्रतिभा को और भी निखार सकें।
संस्थान की ओर से सैनिक परिवारों, बीपीएल परिवारों के बच्चों को प्रवेश में विशेष रियायत देने का प्रावधान किया गया है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी भी अपनी शिक्षा को आगे बढ़ा सकें। एसएनएस इंस्टीट्यूट का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना और उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है।