सोनीपत में यमुना नदी के बाढ़ नियंत्रण कार्यों का जायजा, वामा सेंटर का किया निरीक्षण

बेगा, मिमारपुर, टिकौला और दिल्ली डिवीजन के भैरा बाकीपुर घाटों पर किया दौरा
News

2025-03-26 21:54:10

सोनीपत के उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने यमुना नदी में बाढ़ नियंत्रण कार्यों का बुधवार को निरीक्षण करने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ दौरा किया। उन्होंने जिले के 41.74 किलोमीटर लंबे यमुना सीमा क्षेत्र में बेगा, मिमारपुर, टिकौला और दिल्ली डिवीजन के भैरा बाकीपुर घाटों पर बनाई गई ठोकरों की जांच की। नई ठोकरों के निर्माण और पुरानी ठोकरों की मरम्मत कार्यों का जायजा लिया गया, ताकि बरसात में किसी समस्या से बचा जा सके। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी घाटों की नियमित जांच की जाए और मिट्टी कटाव वाले स्थानों पर तत्काल स्टड निर्माण कराया जाए। उन्होंने यमुना के बहाव में छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। दौरे में स्थानीय ग्रामीणों से भी बातचीत की गई और अवैध खनन रोकने के लिए यमुना से सटे गांवों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एसई आरके बोड़वाल, एक्सईएन गुलशन कुमार, मंजीत हुड्डा, एसडीओ कैलाश चंद्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वामा सेंटर का निरीक्षण यमुना दौरे के बाद उपायुक्त ने राई स्थित महिला जागरूकता प्रबंधन अकादमी (वामा सेंटर) की इमारत का निरीक्षण किया। उन्होंने हॉस्टल और प्रिंसिपल आवास की मरम्मत के निर्देश देते हुए कहा कि इसे शीघ्र प्रशासनिक कार्यों के लिए उपयोगी बनाया जाए। साफ-सफाई पर भी जोर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सोनीपत सुभाष चंद्र और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। उपायुक्त ने बाढ़ नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई, ताकि जिले में बरसात के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion