विकसित भारत संकल्प यात्रा’ हेतु की गयी समीक्षा बैठक

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु
News

2023-12-16 13:55:20

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल गोयल, एस.एम.ओ. डब्ल्यू.एच.ओ. डॉ.एम.एस. राजावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 डॉ.एस. के.व्यास, जिला स्वास्थ्य अधिकारी-2 डॉ. आलोक शर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. डी. के. शर्मा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुमित सिंह भदौरिया, आर. एम.ओ. डॉ. देवेश शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात उपाध्याय, ड्रग इंस्पेक्टर आकाक्षा गरूण, फूड इंस्पेक्टर रेखा सोनी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजेश शर्मा उपस्थित हुये।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शिवराम सिंह कुशवाह द्वारा समीक्षा बैठक में समस्त कार्यक्रम अधिकारियों एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकसित भारत सकल्प यात्रा के दौरान स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्त इकाईयों द्वारा एक स्टॉल पर उपस्थित रहकर, वृद्धों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारिया उपलब्ध करायी जाये एवं विशेष रूप से टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान भारत कार्ड आदि कार्यक्रम संचालित किये जाये तथा समस्त स्वास्थ्य कार्यक्रमों की आई.ई.सी. प्रदर्शित की जाये।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion