UP112 में रामपुर फिर बना नंबर1 पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान, उत्कृष्ट पुलिस रिस्पॉन्स का रिकॉर्ड कायम

रामपुर ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया
News

2026-08-04 05:09:45

रामपुर। यूपी-112 पर त्वरित पुलिस सेवा के मामले में रामपुर ने एक बार फिर प्रदेश में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। जुलाई 2026 की UP-112 परफॉर्मेंस डैशबोर्ड रैंकिंग में 93.69 अंक हासिल कर रामपुर ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि औसत रिस्पॉन्स टाइम, कॉल स्वीकार करने की गति, घटनास्थल पर समय से पहुंचने, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीडबैक, आरओआईपी गतिविधियों, इवेंट क्लोजर सिस्टम, अर्ली अराइवल और विजिलेंस जांच जैसे प्रमुख मानकों के आधार पर मिली है। उल्लेखनीय है कि रामपुर इससे पहले भी सितंबर 2024 से लेकर अप्रैल 2026 तथा जून 2026 तक अधिकांश महीनों में प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा, जबकि मई 2026 में दूसरे स्थान पर रहा था। लगातार शीर्ष प्रदर्शन ने रामपुर पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यशैली पर एक बार फिर मुहर लगा दी है।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion