2023-12-22 14:29:04
मौदहा हमीरपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्लास्टिक उन्मूलन रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया, तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक को इस्तेमाल न करने के लिए प्रोत्साहित किया। नगर पालिका परिषद से प्लास्टिक उन्मूलन रैली निकाली गई, जिसको चेयरमैन ने हरी झंडी दिखा कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया, रैली में नगर पालिका के कर्मचारी व अधिकारी सहित सभासद मौजूद रहे। इस मौके पर कर्मचारी हांथों में तख्ती ले नारे लगाते हुए लोगों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे तथा इससे होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी देते रहे, यह रैली नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर थाना चौराहा, मालिकुआँ चौराहा, तहसील होते हुए पुनः नगर पालिका आकर समाप्त हुई।