सोनीपत में राजीव जैन ने संभाला नगर निगम महापौर का पद

नगर निगम के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन ने पंचकूला में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में विधिवत रूप से पद की शपथ ली
News

2025-03-25 22:54:41

नगर निगम के नव-निर्वाचित महापौर राजीव जैन ने पंचकूला में मंगलवार को आयोजित राज्य स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह में विधिवत रूप से पद की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने मंच पर उन्हें बधाई दी। राजीव जैन बुधवार सुबह 10 बजे नगर निगम कार्यालय में कार्यभार ग्रहण करेंगे। शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में राजीव जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहली बार राज्य स्तरीय शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर जनता के सम्मान को प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि वे नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर अधूरे पड़े विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे और आगे की रूपरेखा तैयार करेंगे। राजीव जैन ने जनता के बीच रहकर स्वच्छ, सुंदर, समृद्ध और शिक्षित सोनीपत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने निगम पार्षदों और कर्मचारियों के सहयोग से नगर विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की बात कही। साथ ही, ई-समाधान पोर्टल को एक महत्वपूर्ण पहल बताया, जो निगम की कार्य प्रणाली में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion