राजेश्वर सिंह ने मुखरता से जनता से बनाया संवाद

सीएम ने कहा कि जब भाजपा ने राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया तो उनकी छवि नौकरशाह व ईडी अधिकारी की थी
News

2025-03-10 20:02:33

सीएम ने कहा कि जब भाजपा ने राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया तो उनकी छवि नौकरशाह व ईडी अधिकारी की थी। राजेश्वर सिंह ने मुखरता के साथ जनता से संवाद बनाया, तत्परता से सेवा के लिए समर्पित रहे। संगठन व सरकार से समन्वय बनाया। जनता की सेवा के लिए सरकार की योजनाओं को लागू कराया। सीएसआर की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के साथ ही अपने स्तर पर भी अभिनव प्रयास किया। बड़े पैमाने पर जनता, बेटियों, मेधावियों, महिलाएं या समाज के प्रत्येक तबके के लोगों के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया है। हर योग्य व आदर्श जनप्रतिनिधि को इसी समर्पण भाव से कार्य करना चाहिए। यही भाव यदि जनप्रतिनिधियों का रहा तो आमजन में लोकतंत्र के प्रति श्रद्धा व सम्मान का भाव बना रहेगा। लोकतंत्र मजबूत है तो आमजन की सुनवाई से कोई ताकत रोक नहीं सकती, उसे न्याय जरूर मिलेगा। सीएम ने कहा कि हमें हर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना चाहिए। हर जनप्रतिनिधि को इसी प्रतिबद्धता से काम करना चाहिए। यदि यह प्रतिबद्धता रहेगी तो कोई समस्या नहीं रहेगी

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion