कनीना आनाज मंडी में रबि फसल खरीद के लिए तैयार, सरसों की आवक का इंतजार

हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू
News

2025-03-19 20:19:18

हरियाणा : हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है किंतु कनीना मंडी में बुधवार तक सरसों की आवक शुरू नहीं हुई है। कहने का मतलब रबि फसल खरीद के लिए मंडी तैयार है, सरसों आवक का इंतजार है। कनीना क्षेत्र में सरसों की कटाई का कार्य पूर्णरूप से शुरू हासे चुका है। प्रवासी मजदूर दिनरात एक कर फसल कटाई कार्य में जुटे हुए हैं। सरसों का भंडारण नहीं होने से मंडी तक नहीं पंहुच सकी है। अगले सप्ताह मंडी में सरसों पंहुचने की उम्मीद है। हांलाकि खरीद के लिए उपमंडल प्रशासन व खरीद एजेंसी स्टेट वेयर हाफस एवं मार्केट कमेटी की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि कनीना मंडी में सरसों की खरीद के लिए मंडी में बिजली, पेयजल शौचलय व साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। सरसों बेचते समय किसानों को किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सरकार की ओर से सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। फसल बेचने के अधिकतम 72 घंटे के अंतराल में फसल की राशि किसानों के बैंक खाते में डाल दी जाएगी। मार्केट कमेटी के सचिव विजय सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर सरसों का पंजीकरण करवाया है। वे एक दिन में 25 किवंटल सरसों मंडी में बेच सकते हैं। किसान मंडी में आने से पूर्व फसल को अच्छी तरह से सुखाकर और साफ-सुथरी कर लाएं। किसानों की सुविधा के लिए मंडी पर दो धर्मकाटें संचालित किए गए हैं

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion