हजारीबाग स्थित सभी संस्था को सही मार्गदर्शन दिया जाता रहा है

चुरचू प्रखंड के ग्राम ओरिया एवं बाली, जामडीह ,चीचिकाला, चुरचू एवं अन्य ग्राम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गोरिया करमा द्वारा
News

2023-11-27 15:19:57

चुरचू प्रखंड के ग्राम ओरिया एवं बाली, जामडीह ,चीचिकाला, चुरचू एवं अन्य ग्राम में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान गोरिया करमा द्वारा प्राप्त अनुसूचित जाति उप परियोजना के मुख्य अधिकारी कृष्णा प्रकाश कुमार से प्राप्त रवि फसल चना ,मसूर, एवं गेहूं, किसानों को लगातार चुरचू प्रखंड में चुरचू वाड़ी फल सब्जी प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ मनोज टुडू द्वारा वितरण किया जा रहा है। वितरण के क्रम में सपोर्ट , एफपीओ चुरचू वाड़ी फल सब्जी प्रोड्यूसर कंपनी के सीइओ मनोज टुडू ने बताया कि भारत देश कृषि प्रधान देश है और कृषि के रूप में रोजगार आर्थिक समृद्धि के लिए भारत सरकार नियंत्रित विकास के लिए प्रयास करते रहती है। भारत सरकार का महत्वपूर्ण अंग भारतीय कृषि अनुसंधान गोरिया करमा हजारीबाग द्वारा प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जाति एवं जनजातियों के लिए प्रत्येक वर्ष रवि फसल एवं खरीफ फसल किसानों के लिए प्रदान करती है ।

,एफपीओ के माध्यम से खरीफ फसल में धान मक्का रवि फसल में सरसों मसुर,चना ,गेहूं एवं अन्य सब्जी के बीच निशुल्क किसानों को प्रदान करती है। हजारीबाग जिले के नाबार्ड डीडीएम प्रेम प्रकाश के द्वारा हजारीबाग जिले स्थित सभी संस्था ,एफपीओ को लगातार सही मार्गदर्शन दिया जाता रहा है आम बागवानी, कृषि, पशुपालन, मार्केटिंग, स्टोरेज बिजनेस एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्य कैसे किया जाए उनके लिए व्यवस्था प्रशिक्षण एवं आर्थिक सहयोग के विभिन्न प्रकार के इवेंट कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम चलाई जाती है यह सराहनीय कार्य हैं सभी किसानों ,सभी संस्था ,सभी एफपीओ के लिए ।इनके जितने भी सराहनीय की जाए कम होगा। साथ ही साथ में यह भी कहा कि प्रशंसा के योग्य भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र गोरिया करमा के अनुसूचित जाति के अधिकारी कृष्णा प्रकाश एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारी वैज्ञानिक संतोष कुमार भी है जिनके द्वारा द्वारा प्रत्येक वर्ष किसानो की आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं और हम सभी किसानों का दायित्व होता है कि उनके दिए गए बीजों का सदुपयोग कर अपनी आर्थिक विकास के लिए समुचित कार्य एवं मेहनत करें।

प्रत्येक प्रखंड में किसानों का समुचित विकास हो इसके लिए डीडीएम हजारीबाग प्रेम प्रकाश, भारतीय अनुसंधान केंद्र गोरिया करमा के पदाधिकारी कृष्णा प्रकाश, संतोष कुमार, सपोर्ट संस्था के सचिव भवानी शंकर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सहदेव गांगुली, एवं एच आर टिंकू राम ,चुरचू प्रखंड के पदाधिकारी बीडीओ, बीपीओ ,रोजगार सेवक, मुखिया सरपंच वार्ड अधिकारी साथ साथ चुरचू वाड़ी फल सब्जी प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष विनोद कुमार बिओडी मेंबर रवि कुमार, शीतल हेंब्रम, रोहित महतो ,फुलेश्वर महतो ,चालेश्वर महतो एवं अन्य साथी गण सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है किसानों का समुचित विकास के लिए सभी को धन्यवाद कहा।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion