प्रख्यात पार्श्व गायक पी.जयचंद्रन के निधन परप्रधानमंत्री मोदी ने किया शोक व्यक्त

प्रसिद्ध पार्श्व गायक पी जयचंद्रन का गुरुवार को केरल में 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
News

2025-01-10 18:16:01

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध पार्श्व गायक पी. जयचंद्रन के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि विभिन्न भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल शुक्रवार को एक्स पर उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पी. जयचंद्रन जी को मधुर आवाज़ का वरदान प्राप्त था, जो विभिन्‍न भावनाओं की विस्तृत श्रृंखला को व्यक्त करती थी। अनेक भाषाओं में उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियां आने वाली पीढ़ियों के दिलों को छूती रहेंगी। उनके निधन से मुझे अत्‍यन्‍त दुख हुआ। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। पी.जयचंद्रन ने सिनेमाई गीतों, भक्ति धुनों और सुगम संगीत के जरिए दिलों को छूने वाली उनकी गहरी आवाज ने मलयालम संगीत के एक युग पर अमिट छाप छोड़ी है। पांच दशकों में उन्होंने 16,000 से ज्यादा खूबसूरत गाने रिकॉर्ड किए। गुरुवार शाम त्रिशूर के एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। उनका लंबे समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह पूनकुन्नम स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां फिल्म, संगीत और राजनीतिक जगत की प्रमुख हस्तियों सहित अनेक लोगों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी। जयचंद्रन को भारतीय संगीत में उनके योगदान के लिए व्यापक रूप से मान्यता मिली तथा उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के लिए कई पुरस्कार जीते। उन्हें केरल सरकार के प्रतिष्ठित जे.सी. डैनियल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। प्रेम, लालसा एवं भक्ति भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करने वाली भावपूर्ण प्रस्तुतियों के लिए उन्हें ‘भाव गायकन’ भी कहा जाता था।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion