प्राथमिक विद्यालय का भवन कब्जामुक्त प्रशासन ने ताला तुड़वाया, नगर पंचायत को सौंपी जिम्मेदारी

शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार सीमा गंगवार के नेतृत्व में राजस्व
News

2026-08-04 05:13:15

शाहबाद। सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोहल्ला कानूनगोयान के प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त भवन को कब्जामुक्त करा दिया। शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार सीमा गंगवार के नेतृत्व में राजस्व एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में भवन पर दो ताले लगे मिले, जिनमें से एक ताला अवैध रूप से लगाए जाने की शिकायत थी। संबंधित व्यक्ति को मौके पर बुलाया गया, लेकिन वह न तो उपस्थित हुआ और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सका। इसके बाद प्रशासन ने अधिकारियों की मौजूदगी में ताला तुड़वाकर भवन को नगर पंचायत की सुपुर्दगी में दे दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और भवनों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान राजस्व, नगर पंचायत और शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion