राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिसार में, चप्पे चप्पे पर पुलिस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 10 मार्च को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है
News

2025-03-09 18:06:08

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 10 मार्च को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। सुरक्षा से लेकर अन्य प्रबंधों को पुख्ता करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सुरक्षा संबंधी रिहर्सल भी की गई। एसपी शशांक कुमार सावन ने पुलिस अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट, गुरु जम्भेश्वर विज्ञान विश्विद्यालय, प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय परिसर का जायजा लिया। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद प्रबंध किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। नौ आईपीएस के अलावा 26 डीएसपी, 2000 जवान तैनात किए जाएंगे। रविवार को जीजेयू में दीक्षांत समारोह की फाइनल रिहर्सल की जाएगी।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion