मिशन 2024 लोकसभा चुनाव किसान मोर्चा की तैयारी

नमो कबड्डी प्रतियोगिताओ के आयोजन को लेकर प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक सम्पन्न
News

2023-12-09 15:44:06

भिण्ड। मिशन 2024 लोकसभा चुनाव को अध्यक्ष कौन रखते हुए भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक संपन्न हुई । बैठक में उपस्थित किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी ने सर्वप्रथम मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह का पुष्प माला से स्वागत किया। मध्य प्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने सभी कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया

किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह चौधरी ने विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित नमो शिव किसान चौपालों की समीक्षा की । किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने चौपालों के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण का निभाई । जिसके लिए किसान मोर्चा के पदाधिकारी का किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने आभार व्यक्त किया ।

आगामी किसान मोर्चा की कार्य योजना पर चर्चा करते हुए मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के संपूर्ण जिलों में नमो कबड्डी प्रतियोगिता की कार्ययोजना तैयारी की। तैयारी को लेकर किसान मोर्चा के समस्त जिला अध्यक्षों को कार्यक्रम के संयोजक तय किए गए। चौधरी ने कहा कि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्यालय को सूचित करेंगे। बैठक में भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर का कुशल भी कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा मध्यप्रदेश कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करेगा।

किसान मोर्चा किसानों के साथ ही जवानों और युवाओं को भी साथ लेकर चलता है। नमो कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। जिले के किसान मोर्चा के समस्त पद अधिकारियों ने भी वर्चुअल बैठक में शामिल होकर आयोजित खेल के प्रतियोगिता के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किया। जिसमें मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय दैपुरिया, जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत (टन्टी), समस्त पदाधिकारी एवं प्रदेश का समिति के सदस्य शामिल हुए।

Readers Comments

Post Your Comment here.
Characters allowed :
Follow Us


Monday - Saturday: 10:00 - 17:00    |    
info@anupamsandesh.com
Copyright© Anupam Sandesh
Powered by DiGital Companion